शर्मनाक बेटी हुई तो पति ने फोन पर बोला- तलाक... तलाक... तलाक
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार लखनऊ में शुरू हो गया है। यहां हर दिन सुबह-सुबह ही फरियादियों की कतार सीएम आवास पर लगने लगी है। सोमवार को एक मुस्लिम महिला अपने बच्‍चे को गोद में उठाकर जनता दरबार पह़ुंची

मुस्लिम महिला की फरियाद थी कि उसके पति ने फोन पर उसे तलाक दे दिया है। सीतापुर की महिला सबरीन सोमवार को गोद में बच्ची लेकर यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी से मिलने पहुंची।उसने बताया क‌ि बच्ची पैदा होने के बाद ससुरालवाले उसे परेशान करने लगे। उन्होंने 20 लाख रुपये की डिमांड की। सबरीन ने बताया क‌ि पत‌ि ने उसे फोन पर तलाक दे दिया है।

फरियादी की फरियाद पर सीएम आदित्यनाथ ने सबरीन को मदद का पूरा भरोसा दिया है। बता दें कि सीएम बनने से पहले भी योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में जनता दरबार चलाते थे। वहां भी हर दिन सुबह से ही फरियादियों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती थी।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।