अमर वाणी मुलायम से मेरा राजनीतिक रिश्ता नहीं आजम न हिन्दू न मुसलमान
(India) राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं। मुलायम सिंह से मेरा कोई राजनैतिक संबंध नहीं है। वे बुधवार को विंध्याचल में माँ विंध्यवासिनी के दर्शन को पहुंचे थे। उनके साथ जया प्रदा भी मौजूद थीं।

अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह धृतराष्ट्र की भूमिका में हैं। वह पुत्र मोह में पूरी तरह जकड़े हैं। भारत माता को डायन कहने वाले आजम खां मुलायम के सबसे प्रिय हैं। वह इतनी बड़ी बात कहने के बाद भी आजम को कहते हैं कि पिछले दरवाजा से आना होगा। अमर सिंह ने कहा कि मेरे साथ अलग व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि मुलायम ने मुझसे कहा लखनऊ दिल्ली यहां तक कि सिंगापुर चले जाइए लंदन चले जाइए मै वहां चला गया।

मुलायम के सभी करीबियों को टिकट मिला। मुलायम सिंह ने मेरे साथ राजनैतिक धोखा किया। राम मंदिर की बात करके नीरज सिंह ने अखिलेश यादव के मुह पर तमाचा मारा है। ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। बहेड़ी का कुख्यात अपराधी को जया प्रदा के मुंह पर एसिड फेकने के लिए कहा गया। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा। कहे कि आजम खां महिलाओं को बुरी नजर से देखते है। मुलायम सिंह का जन्मदिन मना कर कहे कि दाऊद इब्राहिम और अबू सलेम ने जन्मदिन पर फंडिंग किया। आजम खां न हिन्दू है न मुसलमान है ये पता नही क्या हैं।

भारत के बहादुर जवानों के साथ जो भी गलत करता है तो उसके साथ देश द्रोही की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए। आजम खां असली मुसलमान नही हैं। नरेंद्र मोदी की तारीफ भी खूब किए। कहे कि गुजरात मे अगर मुसलमान मारे गए तो मुजफ्फरनगर में अखिलेश सरकार में क्या हो रहा था। और सैफई में मल्लिका सेहरावत भीगे होठ तेरे गा रही थीं।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।