दरअसल शिवसेना के सांसद नागिरक उड्डयन मंत्री गणपति राजू से गायकवाड़ की हवाई यात्रा पर पाबंदी नहीं हटाने की मांग कर रहे थे। पर गणपति राजू ने सदन में कोई आश्वासन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह किसी सांसद नहीं बल्कि यात्री का मुद्दा है। हवाई जहाज में लोग सफर करते है और यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी जोड़ा कि शिवसेना मामले को खत्म करना चाहती है तो वह इसे निपटाने के लिए तैयार है। पर वह इसे बढ़ाना चाहते हैं तो वह ऐसा कर सकते हैं।
नागरिक उड्डयन मंत्री का यह बयान सुनते ही शिवसेना सांसद अध्यक्ष के आसन के करीब आकर नारेबाजी करने लगे। जबकि सरकार में मंत्री अनंत गीते अपनी सीट पर बैठे रहे। तभी तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी खडे हुए और कहा कि वह मामले पर कुछ नहीं कहना चाहते। पर नागरिक उड्डयन मंत्री यह बताएंगे कि किसी व्यक्ति पर किस कानून के तहत सभी एयरलाइंस हवाई यात्रा करे पर पाबंदी लगा सकती।
कल्याण बनर्जी और विपक्ष के कई दूसरे सांसदों के बयान ने इस मामले में आग में घी का काम किया। तभी अनंत गीते अपनी सीट से उठे और बेहद गुस्से में पास की सीट पर बैठे गणपति राजू पर चिल्लाने लगे। यह देश लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही फौरन स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद एक सांसद ने बताया कि संसदीय कार्य राज्यमंत्री एसएस अहलूवालिया सहित कई सांसद फौरन राजू के पास पहुंचे और उन्हें घेर लिया।
एक सांसद ने बताया कि हंगामा बढ़ने पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह फौरन अनंत गीते के पास पहुंचे और गीते को समझौते हुए अपनी सीट पर ले आए। इसी दौरान अहलूवालिया भी नागरिक उड्डयन मंत्री को घेरकर सदन से बाहर ले गए। सदन में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। कई सांसद हवाई यात्रा पर पाबंदी के खिलाफ थे तो कई सांसदों का मानना था कि सांसद होने के नाते हमें किसी के साथ मारपीट करने का अधिकार नहीं है। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित करनी पड़ी।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।