चार देश जुड़ेंगे  PM मोदी शुरू करेंगे बंगलादेश -भारत के बीच नई ट्रेन
(DELHI, DELHI) काफी समय पहले बंद हुए भारत और बंगलादेश रेल यातायात एक बार फिर शुरू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल यानी शनिवार को इस ट्रेन की हरी झंडी दिखाएंगे।

भारत-बंगलादेश के बीच चलने वाली इस ट्रेन से नेपाल और भूटान भी जुड़ेंगे। चार देशों को जोड़ने वाली इस नई ट्रेन से सीमा पार के इलाकों में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।इसी सिलसिले में बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अपनी चार दिवसीय यात्रा के लिए आज दिल्ली पहुंच रही हैं।


1965 में भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान इस ट्रेन को बंद कर दिया गया था क्योंकि उस वक्त बंगलादेश पूर्वी पाकिस्तान हुआ करता था। 1965 के युद्ध के दौरान सीमामार के सभी रेल रूट बंद कर दिए गए थे। साथ भारत ने अपनी रेल लाइनों को मीटर गेज से बदलकर ब्रॉड गेज कर लिया था जिससे यह रूट पूरी तरह से बंद हो गया था।भारत-बांग्‍लादेश सीमाचिलाहाटी से हल्‍दीबारी बिराल से राधीकापुर बीनापोल से पेट्रापोल रोहानपुर से सिंघाबद शाहबाजपुर से मोहिसान और बूरीमारी से चांगराबंधा।

ढाका के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया है कि यह रेल शुरू होने से काफी समय से बंद पड़े रेल रूट फिर से शुरू हो पाएंगे साथ ही जहां से ट्रेन गुजरेगी उन इलाकों के आस पास व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।अभी भारत बंगलादेश के बीच कोलकाता से ढाका तक मैत्री एक्सप्रेस चल रही है जिसे 2008 आठ में फिर से शुरू किया गया था। यह ट्रेन अभी दोनों ओर से एक सप्ताह में तीन बार चलती है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।