पॉलिसी बदली YOUTUBE से अब आसानी से पैसा नहीं कमा सकेंगे नए यूजर्स
(DELHI, DELHI) यूट्यूब ने विज्ञापन पॉलिसी में बड़े बदलाव किए है जिसके चलते अब न्यू यूजर्स आसानी से पैसा नहीं कमा सकते हैं। यूट्यूब की नई पॉलिसी के अनुसार अब उन चैनल्स पर विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे जिनके पास 10,000 लाइफटाइम व्यू नहीं होंगे।आपको बता दें कि पांच साल पहले यू-ट्यूब ने अपने पार्टनर प्रोग्राम को सभी के लिए उपलब्ध कराया था जिससे कोई भी क्रिएटर अपना चैनल बना कर तुरंत ही पैसा कमाना शुरू कर सकता था।

अगर कोइ्र यूजर्स एक बार 10,000 लाइफटाइम व्यू के आंकड़े तक पहुंच भी जाता है तो कंपनी के नियमों के मुताबिक पहले उस चैनल्स की जांच करेगी क्या निर्माता अब इस चैनल के जरिए पैसे कमा सकता है।
उसके बाद कंटेंट का रिव्यू किया जाएगा और विज्ञापन लगाए जाएंगे। हालांकि यह पॉलिसी पहले से मौजूद पुराने चैनल्स पर लागू नहीं होगी। कंपनी का कहना है कि यह कदम पायरेटेड वीडियो के जरिए पैसे कमाने वाले यूजर्स को रोकने के लिए उठाए हैं।

यूट्यूब के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट एरियल बार्डिन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि कुछ हफ्तों में पार्टनर प्रोग्राम के लिए एप्लाई करने वाले नए क्रिएटर्स के लिए एक रिव्यू प्रोसेस लाएंगे। जैसे ही चैनल 10 हजार व्यूज पूरे होंगे पॉलिसी के हिसाब उनकी गतिविधियों का रिव्यू करेंगे। सब कुछ ठीक रहने के बाद ही चैनल को यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।