स्वीडन प्रसारणकर्ता एसवीटी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति नार्थन जुल्सता का रहने वाला है और इसका पहले गिरफ्तार किये गये व्यक्ति से संबंध बताया जा रहा है।
इससे पहले पुलिस ने कल एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया था। पुलिस ने सीसीटीवी से मिली एक तस्वीर जारी की है और पुलिस इस व्यक्ति से बात करना चाहती है। हालांकि गिरफ़्तार किए शख़्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
स्वीडिश पुलिस ने कहा कि ट्रक ड्राइवर भीड़भाड़ वाले ड्राटनिंगटन इलाके के एथेंस मॉल एक डिपार्टमेंट स्टोर में घुस गया और फिर भीड़ की ओर बढ़ा। मौत बनकर आगे आते ट्रक को देखकर लोग बदहवास होकर इधर-उधर भागे। एक प्रत्यक्षदर्शी अन्ना ने कहा कि उसने लोगों को जिंदगी बचाने के लिए सड़कों पर भागते देखा। पुलिस घेराबंदी कर हमलावर की तलाश में जुटी है। घटनास्थल के ऊपर हवा में हेलीकॉप्टरों को भी मंडराते देखा गया। स्वीडन में इससे पहले 11 दिसंबर 2010 को क्रिसमस के दौरान ड्राटनिंगटन इलाके में ही आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें एक शख्स मारा गया था।
स्वीडिश पुलिस ने सिर ढंकने वाली जैकेट पहने संदिग्ध हमलावर की तस्वीर जारी की है। हथियारबंद हमलावर को घटना के बाद मेट्रो स्टेशन की ओर भागते देखा गया। इसके बाद मेट्रो ट्रेनें भी रोक दी गईं। स्वीडन के साथ नार्वे डेनमार्क जैसे पड़ोसी देशों में अलर्ट कर दिया गया है। नार्वे पुलिस ने एयरपोर्ट पर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात करने का ऐलान किया है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।