भरपेट भोजन यूपी में 5 रुपये में खाना 3 रुपये में मिलेगा नाश्ता
(Lucknow, Lucknow) यूपी सरकार मामूली आय वालों गरीबों मजदूरों को पांच रुपये में भरपेट खाना खिलाएगी। यही नहीं तीन रुपये में उन्हें नाश्ता भी देगी। अम्मा कैंटीन की तर्ज पर यह योजना शुरू की जाएगी। राज्य सरकार चाहती है कि गरीबों मजदूरों रिक्शा चालकों कम पगार पाने वालों को खाली पेट काम न करना पड़े। उन्हें सस्ता पौष्टिक भोजन मिल सके।

श्रम विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। साथ ही नगर विकास विभाग भी योजना को लागू करने व समन्वय के लिए लगाया गया है। राज्य सरकार गरीबों मामूली आय वालों के लिए कई ऐसी योजनाएं शुरू करने की तैयारी में है जिससे सीधा फायदा उन्हें मिले


इसमें सुबह का नाश्ता और दोपहर व रात का खाना मुख्य है। श्रम विभाग मजदूरों को 10 रुपये में दोपहर का खाना देने की योजना चला रहा है। अब वह चाहता है कि गरीबों के लिए तमिलनाडु की अम्मा कैंटीन की तर्ज पर नाश्ता व दोपहर का भोजन शुरू किया जाए।

श्रम विभाग के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक गाजियाबाद लखनऊ कानपुर और गोरखपुर में इस योजना को पायलट प्रॉजेक्ट के रूप में शुरू किया जा सकता है। पहले चरण में करीब 275 कैंटीन खोलने का विचार है जिस पर 153.59 करोड़ रुपये के आसपास खर्च का अनुमान लगाया गया है। नाश्ता लंच और डिनर इस कैंटीन से करेगा तो 13 रुपये खर्च आएगा। इसकी कुल लागत करीब 48 रुपये आएगी लेकिन 35 रुपये राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।