चंपारण सत्याग्रह डिजिटल प्रदर्शनी से दिखेगा इतिहास PM करेंगे शुभारंभ
(DELHI, DELHI) चंपारण आंदोलन को 100 साल पूरे हो गए हैं। महात्मा गांधी के इस आंदोलन की याद में पीएम मोदी 10 अप्रैल की शाम एक खास प्रदर्शनी का आगाज करेंगे। ये प्रदर्शनी डिजिटल तरीके से होगी। इस प्रदर्शनी में आंदोलन का इतिहास दिखाया जाएगा। पूरी प्रदर्शनी का जायजा लेने के बाद पीएम एक सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का थीम चंपारण सत्याग्रह होगा। नेशनल आर्काइव्स दिल्ली की बिल्डिंग की दीवारें डिजिटल वॉल की तरह चमकेंगी।

डिजिटल प्रदर्शनी का शीर्षक होगा बापू को कार्यांजलि और एक पहल जो सिर्फ सांकेतिक नहीं होगी और न ही चंपारण सत्याग्रह के 100 साल को याद करने के लिए होगी। बल्कि बापू के सपने को साकार करने के लिए सरकार और प्रभावी कदम उठाने की शुरुआत भी करेगी।

सरकार का मानना है कि इन कोशिशों से सफाई को लेकर औऱ जागरुकता बढेगी औऱ जब महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ तक जन जन तक पहुंच जाएगी। सत्याग्रह का मतलब अब स्वच्छाग्रह होगा जिसमें स्वच्छ भारत बनाने में हर व्यक्ति का योगदान होगा।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।