उपचुनाव : बडगाम में मतदान के दौरान हिंसा
(India)
देश के नौ राज्यों में एक लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में आज हो रहे उपचुनाव के दौरान बडगाम जिले में चार युवक उस समय मारे गए जब सुरक्षाबलों ने एक मतदान केंद्र पर हमला करने वाली भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। हिंसा के चलते मतदान पर भारी असर पड़ा है और सुबह 11 बजे तक 3.3 प्रतिशत मतदान ही दर्ज हो पाया। अधिकारियों ने बताया कि बडगाम जिले में चरार ए शरीफ के नजदीक पाखरपुरा में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने एक मतदान केंद्र पर धावा बोल दिया और इमारत में तोड़फोड़ की। सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए चेतावनी के रूप में गोली चलाई, लेकिन भीड़ पर कोई असर नहीं हुआ। अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए जिनमें से चार की बाद में मौत हो गई। मरने वालों की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद अब्बास और 15 वर्षीय फैजान अहमद के रूप में हुई है। दोनों की मौत गोली लगने की वजह से हुई।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।