मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेना ने उस इलाके में तलाशी अभियान चला रखी है। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि कुल कितने घुसपैठिये उस इलाके में हैं।एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों का एक समूह केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहा था लेकिन सुरक्षा बलों ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी।प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद दोनों ओर से हुई गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गये।मारे गए घुसपैठियों की पहचान अभी नहीं हो पायी है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।