रूस के सेंटपीटर्सबर्ग के सबवे पर पिछले हफ्ते आतंकी हमला हुआ था। इसमें 14 लोग मारे गए और 60 लोग घायल हो गए। इन हमलों पर हो रही चर्चा के दौरान ही केंसिया ने अपने शो पर कहा कि दूसरे देशों से रूस के रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इसलिए विश्वकप रद करना पड़ सकता है।
वहीं रूसी सरकार के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को दबाने के लिए भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस पर केंसिया ने कहा कि क्या हमने देश में सही अनुपात में पुलिस बल को तैनात किया। कहीं इसके चलते ही तो सेंटपीटर्सबर्ग असुरक्षित तो नहीं हो गया।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।