मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुर्इ बैठक में यह फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से जारी बयान में प्लास्टिक खाने से गायें बीमार हो रही है। इसके चलते उनकी जान भी जा रही है। साथ ही पर्यावरण के लिए भी यह नुकसानदेह है। इसके चलते यह कदम उठाया गया है।
शिवराज सरकार ने बिहार की तरह मध्य प्रदेश में भी शराब पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में कदम उठाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों कहा था कि सभी शराब की दुकानों को प्रक्रिया के तहत बंद किया जाएगा। इसके तहत पहले चरण में नर्मदा नदी के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाली दुकानों को बंद किया जाएगा। अगले चरण में आवासीय इलाकों शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थानों के पास शराब की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बताते चलें कि पिछले कुछ महीनों में मध्य प्रदेश में शराब को लेकर खूब विरोध प्रदर्शन हुए हैं। इससे पहले 26 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्लास्टिक बैन करने की घोषणा की थी। इसके बाद नगरीय विकास एवं पर्यावरण विभाग ने यह कदम उठाया है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।