ईवीएम को लेकर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्षी दल
(India)
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ की घटनाओं के आरोपों के बीच विपक्षी दल आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। ये पार्टियां आज दोपहर 2.30 बजे राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेंगे और राष्ट्रपति के सामने यह मुद्दा उठाएंगे। 16 विपक्षी दलों ने सोमवार को चुनाव आयोग से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी और पुराने तरीके बैलेट पेपर से ही मतदान कराने की मांग की थी। चुनाव आयोग पहुंचने वालों में विपक्षी दल में कांग्रेस, बसपा, डीएमके, टीएमसी और वामदलों के नेता शामिल थे। इसी मुद्दे को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 13 अप्रैल को सुनवाई करेगा। हाल ही में उपचुनावों के दौरान ईवीएम में कथित गड़बड़ी के हवाले से आधा चुनाव ईवीएम से और आधा मतपत्र से कराने की मांग उठाई है। विपक्षी दल एकजुट होकर भविष्य में होने वाले सभी चुनावों में पेपर ट्रेल मशीन (वीवीपीएटी) से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस ईवीएम में कथित छेड़छाड़ के मद्देजनर मशीन के बजाय मतपत्र के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। एक नेता ने कहा, इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक किसी भी बुनियादी सिद्धांत के उल्लंघन पर तत्काल एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।