पेट्रोलिय मिनिस्ट्रर धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि ये पायलट प्रोजेक्ट पुद्चेरी, विशाखापटनम, उदयपुर, जमशेदपुर और चंडीगढ़ में शुरू होगा और इन शहरों में रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम तय होंगे।
उन्होंने कहा कि अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है तो इसे बाकी देश में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक्सपर्ट की सिफारिश के बाद ही रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम तय होंगे और इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत पेट्रोलियम इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की यह मांग रही है कि पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना तय होने चाहिए। तेल कंपनियों की इस मांग पर सरकार ने एक पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया है जो पांच शहरों में लागू होगा।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।