सरकार के बड़े फैसले के मुताबिक डिंपल वर्मा को वेटिंग में डाला गया है और उनकी जगह अनिता सिंह को सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग दिया गया है। अखिलेश सरकार में ये श्रम प्रतीक्षारत थीं। इसके अलावा गुरदीप सिंह को वेटिंग में रखा गया है और आर पी सिंह को प्रमुख सचिव खनन बनाया गया है। अवनीश अवस्थी को नवनीत सहगल के सभी चार्ज दे दिये गए हैं।
भुवनेश कुमार को लखनऊ के कमिश्नर पद से हटा दिया गया है। अमित घोष को वेटिंग में रखा गया है और रणवीर प्रसाद यूपी एसआईडीसी के एमडी बनाए गए हैं। गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के वी सी विजय यादव को वेटिंग में रखा गया है। आमोद कुमार पंधारी यादव को सदस्य (न्यायिक) और सदस्य राजस्व परिषद बनाया गया है। इसके अलावा दीपक अग्रवाल को प्रतीक्षारत किया गया है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।