देश के नवरत्न-महारत्नों को हिन्दुस्तान ने किया सम्मानित
(DELHI, DELHI) भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति में सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) की सफलता का अहम योगदान है। हिन्दुस्तान पीएसयू की इन उपलब्धियों को सलाम करता है। सार्वजनिक उपक्रमों के योगदान को सम्मानित करने के लिए हिन्दुस्तान रत्न पीएसयू अवॉर्ड 2017 का आयोजन बुधवार को नई दिल्ली में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल समेत कई नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए हिन्दुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर ने कहा पीएसयू ने जो भी काम किया वे मल्टीनेशनल कंपनियों से भी ज्यादा सम्मान की हकदार हैं।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।