अमेरिका ने अफगानिस्तान में किया ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ का इस्तेमाल
(India)
अमेरिका ने आईएस को निशाना बनाकर गुरुवार को अफगानिस्तान पर जोरदार हमला किया है। अफगानिस्तान में स्थित आईएस के कैंपों पर अमेरिकी सेना ने बड़ा हमला बोला। इस हमले को अब तक का सबसे बड़ा गैर परमाणु हमला माना जा रहा है। अमेरिका ने वहां ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ का इस्तेमाल किया है। इस हमले में 20 भारतीयों के मारे जाने की आशंका है। अमेरिका सेना के मुताबिक अफगानिस्तान के नंगारहर प्रांत में हाल ही में आईएस के हमले में अमेरिका के विशेष सुरक्षा बल श्ग्रीन बेरेटश् के कमांडर की जान चली गई थी। अमेरिका ने इस घटना के बाद इतना बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान में बम गिराए जाने की अनुमति दी थी और इस अभियान को अत्यंत सफल करार दिया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, यह वास्तव में एक सफल अभियान रहा। हमें हमारी सेना पर गर्व है। ट्रंप ने कहा, मुक्षे नहीं पता कि इससे उत्तर कोरिया को संदेश मिलता है या नहीं। इससे कोई अंतर नहीं पड़ता। उत्तर कोरिया एक समस्या है। इस समस्या का समाधान निकाला जाएगाा। इस मिशन की जानकारी रखने वाले चार अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सेना ने अफगानिस्तान में सबसे बड़ा बम गिराया है। उन्होंने आगे कहा, मैंने सत्ता में आते ही कहा था कि, अमेरिका आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। सूत्रों ने बताया कि जीबीयू-43ध्बी मैसिव ऑर्डिनेंस एयर ब्लास्ट बम गुरुवार को स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे गिराया गया। इस बम का निकनेम मॉब (एमओएबी) भी है। इसे श्मदर ऑफ ऑल बमश् भी कहा जाता है। इसका वजन 21600 पाउंड है और यह जीपीएस से निर्देशित है। यह बम अमेरिका का शक्तिशाली गैर परमाणु बम है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।