इसी बीच पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन ने बताया है कि उनके विदेशी अधिकारियों ने माना है कि उनका एक रिटायर्ड अफसर नेपाल से लापता हो गया है। जाधव मामले को लेकर रावलपिंडी में भारत व पाकिस्तान सेना के टॉप कमांडर्स के बीच बातचीज हुई। इस बैठक में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कुमर बाजवा भी मौजूद थे।
इसी बैठक में अधिकारियों को बताया गया कि कुलभूषण जाधव को कोर्ट मार्शल में फांसी की सजा सुनाई गई है जिसे लेकर बवाल शुरू हो गया। अधिकारियों ने इस बैठक में जाधव मामले को नेपाल से लापता हुए सेना के पूर्व अधिकारी केस जोड़ने पर ऐतराज जताया है।
पाकिस्तान सेना ने मीडिया को जानकारी देते हुए अपने अफसर के लापता होने पर भारत पर शक जाहिर किया है। पाक सेना कहा है कि उन्हें आशंका है कि लापता रिटार्ड कर्नल पाकिस्तान की कस्टडी में है। कर्नल का नाम मुहम्मद जाहिर हबीब बताया गया है। जाहिर भारतीय सीमा के पास के स्थान लुम्बनी पर नौकरी ऑफर देकर बुलाया गया और फिर अगवा कर लिया गया।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।