GBU-43 बम हमला  नांगरहार में एक भारतीय की मौत घरवालों ने किया दावा
(DELHI, DELHI) पाकिस्तानी सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में आईएस के ठिकानों पर अमेरिका द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा गैर परमाणु बम गिराया गया। इस हमले में एक भारतीय भी मारा गया है। मारे गए युवक मुर्शीद के घर वालों ने दावा किया है कि MOAB के हमले में उनका बेटा मारा गया।

अफगानिस्तान के नागरहार में आईएस के गुप्त ठिकानों पर सैकड़ों आतंकी ट्रेनिंग ले रहे थे जिनमें भारत के करीब 21 युवकों के शामिल होने की आशंका है। वहीं केरल के एक मंत्री ने दावा किया कि इस हमले में 18 भारतीय युवक का मारे जा सकते हैं।खबरों ने अनुासर खुफिया एजेंसियों ने कहा था कि करीब 21 युवक आईएस से प्रभावित हुए हैं और देश छोड़कर आईएस में शामिल होने चले गए हैं।

भारतीय युवकों के अलावा यहां कुछ बांग्लादेश व मालदीव के युवक आतंक की ट्रेनिंग ले रहे थे। अनुमान है कि गुरुवार शाम को अमेरिका द्वारा गिराए गए GBU-43 बम से सैकड़ों आतंकी मारे गए। हालांकि मारे गए आतंकियों के बारे में अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया। लेकिन अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि जहां बम गिराया गया है वहां पर करीब 700 आतंकी आईएस की ट्रेनिंग ले रहे थे। जबकि अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसियों को मामना है कि यहां करीब 1500 लोग कट्टरवादी गतिविधियों में संलिप्त हैं।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।