राजधानी लूट का खुलासा 2 रुपए के सिक्के के सहारे दिया लूट को अंजाम
(Buxar, Buxar) दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के गहमर स्टेशन के पास 12310 डाउन राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ हुई लूट की घटना का बक्सर और मुगलसराय जीआरपी ने भंडाफोड़ कर दिया है। लूटकांड में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जीआरपी ने उनके कब्जे से यात्रियों से लूटे गए दो मोबाइल पर्स एटीएम व गलाया गया सोना नशीला पाउडर बरामद किया है।


रेल एसपी इलाहाबाद कविन्द्र प्रताप सिंह रेल एसपी पटना जितेन्द्र मिश्रा और आरपीएफ कमांडेट चंद्रमोहन मिश्रा ने मुगलसराय पहुंच अपराधियों से पूछताछ करने के बाद बताया कि राजधानी एक्सप्रेस में हुई लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले ये सभी अपराधियों ने दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन उक्त सिग्नल को पार करने ही वाली थी। वैसे ही रेलवे ज्वाइंट में दो रुपए का एक सिक्का डाल दिया। जिससे सिग्नल लाल हो गया। इतने में वहां पर ज्यों ही ट्रेन आकर रुकी सभी डकैत ट्रेन में सवार होकर डकैती और लूटपाट कर फरार हो गए। बतादें कि यह सभी अपराधी बक्सर के रहने वाले हैं।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।