यूपी में राज्यरानी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे
(India)
यूपी के रामपुर में शनिवार सुबह मेरठ लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (राज्यरानी एक्सप्रेस) के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। सुबह 8 बजे रामपुर से पहले मूंढापांडे रेलवे स्टेशन में ये हादसा हुआ। इस हादसे में 15 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। नेक सिंह नाम का एक शख्स लखनऊ जा रहा था और वो घायल हो गया है। कई घायल लोगों को पिछली बोगी से बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बरेली से बचाव दल मुरादाबाद के लिए रवाना हो गया है। मुख्यमंत्री को हादसे की जानकारी दी गई है। मेरठ से चलकर अमरोहा मुरादाबाद होकर लखनऊ की ओर जाने वाली राज्यरानी (22454) एक्सप्रेस शनिवार की सुबह रामपुर में मूंढापांडे स्टेशन के पास कोसी नदी पुल के पास डिरेल हो गई। अचानक इंजन को झटका लगा। उसके बाद एक के बाद एक सात कोच पटरी से उतर गए। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है दिल्ली की ओर से आने वाली गाड़ियों का संचालन रोक दिया गया है। बचाव कार्य के लिए मुरादाबाद ,रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर आदि स्टेशनों से मेडिकल टीमें,आरपीएफ,जीआरपी रवाना की गई। हिन्दुस्तान का संवाददाता मौके पर मौजूद है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।