इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि पर दो विवादित पनबिजली परियोजनाओं के संदर्भ में होने वाली बातचीत भी स्थगित कर दी गई थी। यह बातचीत अमेरिका में 11-13 अप्रैल को होने वाली थी।
पाक ने कुलभूषण जाधव को वन मैन डिमॉलिशन स्क्वॉड बताया है। पाक ने दावा किया है कि जाधव को अपने बचाव के लिए एक वकील भी दिया गया था। पाक ने जाधव पर 7 आतंकी हमलों में शामिल होने के आरोप लगाए है हालांकि हताहत लोगों की संख्या का कोई आंकड़ा नहीं दिया है। गौरतलब ह कि शुक्रवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने डॉजियर पेश करते हुए जाधव की फांसी की सजा का बचाव किया। सरताज अजीज ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार के पास जाधव के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।