यात्रियों की आपबीती सहमे लोग बोले ऐसा लगा मौत बगल से गुजरी
(Bilaspur, Rampur) राज्यरानी इंटरसिटी में सफर कर रहे यात्री सुबह सुबह हुए हादसे से सदमे में आ गए। शनिवार सुबह का वक्त था सब इत्मीनान से अपनी अपनी बोगी में सफर का आनंद उठा रहे थे। करीब आठ बजे अचानक ट्रेन को बड़ा झटका लगा और सब हक्के-बक्के रह गए। बोगियां जैसे ही पटरी सै उतरी लोग एक दूसरे पर गिर पड़े चीख पुकार मच गई। हर कोई बचने के लिए दरवाजे की तरफ दौड़ पड़ा। धक्का मुक्की शुरू हो गई।

वीर सिंह अमरोहा के उस्मान अली ने बताया कि उन्हे ऐसा लगा कि जलजला आ गया है। चंद मिनटों के लिए वे हक्का बकका रह गये। जब तक कुछ समझते तब तक हर तरफ चीख चिल्लाहट मच गई। बड़ी मुश्किल से नीचे उतरे तो देखा कि डिब्बे पटरी से लुढ़के पड़े हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले घर खैरियत की खबर दी। बरेली की सुमन उपाध्याय ने भी अपना डर बयां किया।

मेरठ की मंजू पंत ने बताया कि अचानक ट्रेन में आटा चक्की चलने की व झटके की आवाज आने लगी पूरे डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने बताया कि नदी के पुल के पास घटना होने से राहत अभी तक नही मिली है। आसपास के लोगों ने कुछ मदद की है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।