सपा-बसपा गठजोड़ अखिलेश यादव बोले झूठ के खिलाफ होगा गठबंधन
(Lucknow, Lucknow) यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार और ईवीएम पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने आज कहा कि ईवीएम पर भरोसा नहीं किया जा सकता इसलिए वह चुनाव आयोग से बैलट से ही चुनाव कराने की मांग करते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा झूठ के खिलाफ गठबंधन को तैयार हैं। गठबंधन में पूरी भूमिका निभाएंगे। बता दें कि शुक्रवार को बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी ऐंटी बीजेपी दलों से हाथ मिलाने की बात कही थी।

अखिलेश ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ईवीएम कब खराब हो जाए। सॉफ्टवेयर कब धोखा दे जाए। मशीन पर कोई भरोसा नहीं कर सकता। हमें ईवीएम पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा, हमें सौ प्रतिशत भरोसा अपने बैलट पर है। हमारी मांग है कि चुनाव बैलट से हो। हम नहीं कहते कि ईवीएम अच्छी है या खराब।

भारतीय जनता पार्टी पर उत्तर प्रदेश में जनता को धोखा देकर सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा, जनता को कहीं ना कहीं लगा है कि उसे धोखा देकर (भाजपा की ओर से) सरकार बनाने का काम किया गया है।उन्होंने कहा पूरा का पूरा चुनाव धर्म और जाति के आधार पर लोगों के बीच नफरत फैलाकर लड़ा गया। धर्म और जाति के आधार पर जनता को लाभ देने की बात कहकर जनता से धोखे में वोट लिया गया।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।