गर्मी का कहर 137 सालों में लगातार दूसरा सबसे गर्म मार्च रहा इस बार
(DELHI, DELHI) इस साल का मार्च महीना 137 सालों में दूसरा सबसे गर्म मार्च रहा। लगातार बढ़ रही गर्मी के आंकड़े जारी करते हुए नासा ने कहा है कि मार्च 2017 महीने में जो गर्मी पड़ी है उससे पिछले एक शताब्दी के रिकॉर्ड टूट गए हैं। यह मार्च 137 साल में दूसरा सबसे गर्म मार्च के रूप में दर्ज किया गया।

लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि पिछले 137 सालों में पहला सबसे गर्म मार्च 2016 का रहा है यानी लगातार दूसरे साल बढ़े रहे पृथ्वी के तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नासा ने कहा है कि 1951 से 1980 के बीच मार्च के औसतन तापमान से इस साल के मार्च में 1.12 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि यह तापमान भी मार्च 2016 के तापमान से थोड़ी कम है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।