कड़ा संदेश संप्रभुता की रक्षा के लिए सबकुछ करेंगे राष्ट्रपति
(DELHI, DELHI) राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि भारत यद्यपि एक शांतिप्रिय देश है लेकिन हम अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा के लिए सबकुछ करेंगे।मुखर्जी ने आर्मर्ड कॉर्प्स सेंटर एंड स्कूल को राष्ट्रपति का प्रतिष्ठित स्टैंडर्ड प्रदान किया तथा प्रशिक्षण संस्थान से आगामी वर्षों में और पेशेवर दक्षता के लिए प्रयास करने को कहा। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि कोई भी देश राष्ट्रीय शक्ति के सभी तत्वों से अपनी शक्ति हासिल करता है और उसके सशस्त्र बल राष्ट्रीय शक्ति का एक बड़ा स्रोत होते हैं। यद्यपि हम एक शांतिप्रिय देश हैं लेकिन अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा के क्रम में राष्ट्रीय शक्ति के सभी उपकरणों का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने समारोह के दौरान एक विशेष दिवस कवर भी जारी किया।

आर्मर्ड कॉर्प्स सेंटर एंड स्कूल (एसीसी एंड एस) ब्लैक बेरटस के मक्का के रूप में जाना जाता है और इसकी कमान मेजर जनरल प्रवीण दीक्षित के हाथों में है। संस्थान को इसकी सराहनीय सेवा की मान्यता के रूप में सम्मानित किया गया जो एक महत्वाकांक्षी यांत्रिक युद्ध संस्थान है तथा यह मशीनों के पीछे काम करने वाले लोगों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।