पीएम मोदी ने कहा समाज का एक ताकतवर तबका मेरे प्रति नाराज होगा लेकिन गरीब को आरोग्य सेवाएं उपलब्ध हों इस दिशा में सरकार कदम उठा रही है। दवाई बनाने वाले मुझसे नाराज होंगे क्योंकि दवाइयां सस्ती कर दी हैं।
इसके अलावा पीएम आज यहां अन्य कई और परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम तापी जिले के बाजीपुरा गांव में जाएंगे और सुमुल डेयरी के कैटल फीड प्लांट और आइसक्रीम प्लांट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही नवा पार्टी में डेयरी उत्पाद संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। यहां वह एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी की प्रदेश इकाई ने दावा किया कि चार लाख से अधिक लोग सभा में शामिल होंगे। इसमें आदिवासी बहुल क्षेत्रों की महिलाएं भी होंगी।
इससे पहले मोदी सुबह शहर में किरण मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। इसका निमार्ण एक निजी ट्रस्ट ने किया है। उसके बाद वह जिले में इच्छापुर में हीरा सरार्फा सेज जाकर हरिकष्णा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की हीरा पॉलिशिंग इकाई का उद्घाटन करेंगे। मोदी इसके बाद दादरा और नागर हवेली जाएंगे जहां वह कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करने के अलावा एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।