विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (उत्तर) सुधाकर डलेला ने बताया कि नेपाल की राष्ट्रपति के साथ मंत्री, सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आ रहा है।उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा भारत की ओर से नेपाल के साथ अपने सदियों पुराने एवं अद्भुत संबंध साझा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव और दोनों देशों की जनता के बीच के गहरे संबंध को मजबूत करने के लिए दी जाने वाली प्राथमिकता को दर्शाती है।
विदेश मंत्रालय के संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भंडारी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगी। 18 अप्रैल को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उनके सम्मान में भोज की मेजबानी करेंगे। नेपाल की राष्ट्रपति द्वारका, सोमनाथ और पुरी के मंदिरों में दर्शन के लिए गुजरात और ओडिशा भी जाएंगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।