चंपारण समारोह राहुल बोले जरूरी नहीं सत्ता वालों के पास सच्चाई हो
(Patna, Patna) चंपारण के सत्याग्रह के 100 साल पूरे होने के अवसर पर बिहार में समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा जिसके हाथ में सत्ता है वो नफरत फैलाने की कोशिश करता है डराने की कोशिश करेगा देश की जनता उनकी बात मानने को तैयार नहीं होगी। उन्होंने कहाये जरूरी नहीं है कि जिसके पास सत्ता है उसमें सच्चाई है।

उन्होंने कहा हिन्दु हिन्दु का शोर करने वालों को ये पता नहीं है कि हिन्दू का मतलब सच्चाई की रक्षा करना है। राहुल ने कहा कि भारत ने 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ पहली लड़ाई लड़ी, इस लड़ाई में हिंदू, मुसलमान सिख सभी एक साथ खड़े थे। लेकिन अब इतना फर्क क्यों। पहले लोग सोचते थे कि हम अंग्रेजों के साथ अपना जीवन गुजार सकते हैं। लेकिन जलियांवाला बाग जैसी सच्चाई को गांधी जी ने देखा तो उन्होंने अपना मन बदला और सोचा कि आजादी के बाद हिंदुस्तान अधूरा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।