मुंबई में जन्मे गायटोंडे ने फिलहाल कनाडा में राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा एजेंसी के साथ जुड़े हुए हैं। वह जन सामाजिक और संचार कौशल में विशेषज्ञता रखते हैं और परामर्श देते हैं। इसके अलावा वह विदेश में पुलिसकर्मियों के लिए व्यक्तित्व विकास संगोष्ठियां भी आयोजित करते हैं। पिछले साल संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) मिलिंद भाराम्बे ने उन्हें यातायात पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए नियुक्त किया।
अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कि मेरे पिता मुझे हमेशा देश के लिए कुछ करने के लिए प्रोत्साहित करते थे। मैं हमेशा (फैसले लेने में) देरी करता था। उन्होंने आाखिरकार मुझे यहां आने के लिए मनाया लेकिन जिस दिन में यहां आया (एक नवंबर 2016) को उसी दिन उनका निधन हो गया। इसने मेरे देश के लिए काम करने के मेरे निश्चिय को मजबूत किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।