याचिका में केन्द्र सरकार को कुलभूषण का मामला इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के सामने उठाने का आदेश देने की मांग भी शामिल है। सामाजिक कार्यकर्ता राहुल शर्मा ने इसके अलावा कुलभूषण की सुरक्षा पाकिस्तान में कैसे सुनिश्चित की जाऐ इसकी भी मांग की है।
याचिका में विदेशों में बंधक बनाये अपहरण किए या झूठे मुकदमों में जेलों में बंद भारतीय नागरिकों को लेकर विदेश मंत्रालय से नीति बनाने की मांग की गयी है। याचिका में कहा गया है कि 2015 की दायर आरटीआई में विदेश मंत्रालय ने माना था कि ऐसे भारतीय नागरिकों के लिए कोई प्रोटोकॉल नहीं बनाया गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।