परमाणु वॉर अगर उत्तर कोरिया की धमकी सच हई तो क्या होगा
(DELHI, DELHI) पिछले एक महीने से कोरिया प्रायद्वीप में परमाणु युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। उत्तर कोरिया और अमेरिका दोनों देशों ने कहा है कि अगर जंग की नौबत आती है तो वे परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से नहीं हिचकेंगे। और इसका असर चीन जापान दक्षिण कोरिया पर भी पड़ेगा। एक दशक पहले परमाणु बम बनाने वाले उत्तर कोरिया के पास 10 (ज्यादा से ज्यादा) परमाणु बम ही है। लेकिन इससे वो अपने परंपरागत प्रतिद्वंदी दक्षिण कोरिया के अलावा जापान में मौजूद 7 अमेरिकी बेसों पर न्यूक्लियर अटैक कर सकता है।

टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (थाड) जबरदस्त मारक क्षमता वाली होती है। यह दुनिया का सबसे एडवांस मिसाइडल शील्ड सिस्टम है। यह चार चरणों में काम करता है। इसमें एक रडार सिस्टम के साथ थाड फायर कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सपोर्ट एक्यूपमेंट (TFCC) और मिसाइल लांचर ट्रक भी होता है। जिस क्षेत्र में भी इसकी तैनाती वहां किसी भी मिसाइल के एक्टिवेट होते ही यह काम करना शुरू कर देता है। थाड के रडार इतने ज्यादा शक्तिशाली हैं कि वे अपने चारों और 1 हजार किलोमीटर के इलाके पर नजर रख सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।