पन्नीरसेल्वम बोले AIADMK पर एक परिवार का न हो कंट्रोल
(India) सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक (अम्मा) धड़े ने संभावित सुलह-समझौते के मुद्दे पर पनीरसेल्वम के विरोधी खेमे से बातचीत के लिए एक दल के गठन की घोषणा की। वहीं पन्नीरसेल्वम ने कहा है कि पार्टी और सरकार की डोर किसी परिवार के हाथ में नहीं होनी चाहिए और यह हमारा मौलिक सिद्धांत है।

वीके शशिकला खेमे के वरिष्ठ नेता एवं सहकारिता मंत्री सेल्लूर के राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने इस उद्देश्य के लिए वरिष्ठ मंत्रियों के दल का गठन किया है। राजू ने तमिल टीवी चैनल से कहा, पैनल के वार्ता करने की काफी अधिक संभावना है।

उन्होंने कहा कि चूंकि यह दो भाईयों के बीच मतभेद का मामला है इसलिए विलय संबंधी बातचीत के लिए किसी भी पक्ष द्वारा नियम या शर्तों लगाना उचित नहीं होगा। इस बीच ओ पनीरसेल्वम खेमे ने ट्वीटर के जरिए जताया है कि वह अन्नाद्रमुक (अम्मा) धड़े से बातचीत करने को तैयार है।

पनीरसेल्वम खेमे के ट्वीटर हैंडल पर कहा गया अन्नाद्रमुक (अम्मा) धड़े ने बातचीत के लिए दल का गठन किया है। यह दल हमसे मुलाकात करता है तो हम भी विचार-विमर्श के लिए तैयार हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।