इस मुद्दे पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जवान को बर्खास्त करने का फैसला जांच के बाद लिया गया है। यादव ने वीडियो अपलोड कर नियमों का उल्लंघन किया है। अधिकारी ने आगे कहा कि बर्खास्तगी के खिलाफ तेज बहादुर यादव अपील कर सकता है। उसके पास अपील करने के लिए तीन महीने का समय है।
बता दें कि तेज बहादुर यादव ने जिस समय वीडियो अपलोड किया था उस समय वे बीएसएफ की टुकड़ी के साथ जम्मू कश्मीर के एलओसी पर तैनात थे। उन्होंने वीडियो में पानी वाली दाल परोसे जाने का आरोप लगाया था।
बीएसएफ से तेजबहादुर यादव को बर्खास्त करने के फैसले के बाद उनकी पत्नी का भी बयान आया है। शर्मिला ने कहा है कि सरकार ने काफी गलत फैसला किया है। तेज बहादुर यादव ने तकरीबन 20 साल तक बीएसएफ में नौकरी की। बर्खास्त करने का फैसला काफी गलत है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।