बिजनौर के बढ़ापुर कस्बे के मोहल्ला भजड़ावाला में मस्जिद है। वहीं ये दोनों कार्यरत हैं। मस्जिद में कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के गांव अकबराबाद अलीपुरा निवासी मो. फैजान इमाम के तौर पर जबकि नगीना थानाक्षेत्र के गांव तुकमापुर निवासी मो. तनवीर मुअज्जम के तौर पर कार्यरत है। गुरुवार सुबह 4:30 बजे नमाज के लिए अजान ही हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे।
उन्होंने खुद को एटीएस से बताया। उनके साथ स्थानीय थाने के सिपाही भी थे। टीम मो. फैजान और मो. तनवीर को हिरासत में साथ लेकर चली गई। बाद में लोग बढ़ापुर थाने में पहुंचे। लोगों के अनुसार एसओ मुकेश कुमार ने एटीएस द्वारा हिरासत में लिए जाने की बात स्वीकारी। बताया कि टीम आई थी स्थानीय स्तर पर दो सिपाही मांगे थे। इससे ज्यादा कोई अन्य जानकारी होने की बात से उन्होंने इनकार किया
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।