शिवसेना MP गायकवाड़ की अब पुलिसकर्मियों के साथ कहासुनी
(DELHI, DELHI) एयर इंडिया कर्मचारी से विवाद को लेकर सुर्खियों में आए शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ की बुधवार रात महाराष्ट्र के लातूर में एटीएम के काम नहीं करने को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर तीखी बहस हुई।गायकवाड़ उनके समर्थकों और पुलिसकर्मियों के बीच की कथित कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

वीडियो में दिख रहा है कि गायकवाड़ की एक पुलिस अधिकारी के साथ कहासुनी हो रही है। यह घटना उस वक्त की है जब एटीएम के काम नहीं करने को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे थे।गायकवाड़ ने कहा एटीएम में पिछले 15 दिनों से पैसे नहीं है। हमें क्या करना चाहिए?गौरतलब है कि पिछले महीने गायकवाड़ पर विमान में एयर इंडिया के कर्मचारी से बदसलूकी का आरोप लगा था जिस पर एयर इंडिया ने उन पर पाबंदी लगा थी। हालांकि बाद में बैन हटाया दिया गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।