पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि कानून का राज कायम है। जहां तक केंद्रीय मंत्री उमा भारती के इस्तीफे का सवाल है त्यागपत्र देना या नहीं देना नैतिकता का मामला है। पार्टी का कहना है कि यह सिर्फ उमा भारती नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नैतिकता की कसौटी पर भी कसा जाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री लगातार सार्वजनिक जीवन में नैतिकता का गुणगान करते रहे हैं।
नैतिकता के मुद्दे पर कांग्रेस का रिकॉर्ड बताते हुए पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि यूपीए सरकार में एफआईआर या चार्जशीट तो दूर किसी मंत्री पर लांछन तक लगा तो उसका इस्तीफा हो जाता था। हमें इस सरकार से नैतिकता की कोई उम्मीद नहीं है।राज्यपाल कल्याण सिंह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि महामहिम को अदालत अवमानना को दोषी ठहराते हुए एक दिन की सजा सुना चुकी है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आगे कहा ऐसे में यह प्रश्न नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महामहिम राज्यपाल को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए या नहीं सवाल यह है कि जिस व्यक्ति को अदालत ने अवमानना का दोषी ठहराया हो उस व्यक्ति को राज्यपाल बनाया जाना चाहिए या नहीं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस ने कहा है कि कानून का शासन कायम होना चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘उच्चतम न्यायालय ने कह दिया है। कानून को बिना किसी भय या पक्षपात के अपना काम करने देना चाहिए। न्याय होने दीजिए तथा दोषी को दंडित किया जाना चाहिए। दर्जा जाति पंथ धर्म या क्षेत्र की परवाह किए बिना कानून का शासन सभी के लिए एक समान होता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।