EC रिश्वत केस दिल्ली पुलिस ने शशिकला के भतीजे दिनाकरन को थमाया समन
(DELHI, DELHI) दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार रात अन्नाद्रमुक नेता और शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन को अपनी पार्टी के लिए दो पत्तियों का चुनाव चिह्न पाने की कोशिश के तहत चुनाव आयोग के अधिकारी को रिश्वत देने के मामले में समन थमाया।हालांकि पता नहीं चला है कि दिनाकरन को कब अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।सहायक आयुक्त संजय और एक और अधिकारी ने यहां बसंत नगर स्थित उनके आवास पर दिनाकरन को समन दिया।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी करीब 20 मिनट तक दिनाकरन के आवास पर रहे। उन्होंने जाते समय वहां इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों से बात नहीं की।इस बीच तनाव का माहौल भी बनने लगा जहां एक पार्टी कार्यकर्ता ने पुलिस का विरोध दर्ज करने के लिए कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास किया।अन्य कार्यकतार्ओं और सादी वदीर् में तैनात पुलिस वालों ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया।

अन्नाद्रमुक (अम्मा) के उप महासचिव पहले से परेशानी का सामना कर रहे हैं क्योंकि मंगलवार रात पलानीस्वामी मंत्रिमंडल ने दिनाकरन के खिलाफ बागी स्वर अपनाते हुए उन्हें और उनके परिवार को पार्टी और सरकार से बाहर रखने का निर्णय किया। इसके बाद दिनाकरन ने बुधवार को चेन्नई में पार्टी विधायकों के साथ बैठक की।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।