आयकर विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि यूपी राज्य निर्माण निगम के देहरादून इकाई महाप्रबंधक शिव आश्रय शर्मा ने पद का दुरुपयोग कर 600 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति खड़ी की है। जीएम ने अपने चहेते ठेकेदारों के जरिए हुई कमाई से अचल संपत्तियां अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर खरीदीं। आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह देहरादून में जीएम उनके चहेते ठेकेदार अमित शर्मा और एक न्यूज चैनल के आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। आयकर की जांच बुधवार को भी जारी रही।
आयकर अधिकारियों की जांच में यह तथ्य सामने आ रहे हैं कि गलत तरीके से कमाए धन से ऐशोआराम की जिंदगी जीता था। जीएम ने देहरादून में 100 एकड़ के फार्महाउस के अलावा कई अन्य शहरों में बड़ी जमीनें खरीद रखी हैं। उसके परिवार के सदस्यों के पास रेंजरोवर, ऑडी, बीएमडब्लू जैसी लग्जरी गाड़ियां मिली हैं।
यही नहीं परिवार के सदस्य अक्सर छुटि्टयों में विदेश जाया करते थे। आयकर अधिकारियों को ऐसे रिकार्ड मिले हैं। फार्म हाउस में छापेमारी के दौरान अधिकारियों को महंगे से महंगे सामान और सुविधाएं लगी मिलीं। पांच लाख रुपए तक की महंगी 15 एलईडी और विभिन्न कंपनियों के महंगे फर्नीचर वहां थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।