सूरज का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र के चंद्रपुर में है वहां का अधिक तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस है। राजस्थान के गंगानगर 45.8, नागपुर 45.3, ब्रह्मपुरी और वर्धा 45.2, एमपी के खजुराहो 45.1, नौगोंग 44.9, ग्वालियर 44.9, यूपी के आगरा का 44.9 और दतिया 44.9 डिग्री सेल्सियस है।
दिल्ली वालों को आज भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। आज का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ का भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री रह सकता है रात में भी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।
वहीं देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है रात में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। बिहार की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है वहीं रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। रात में धुंध छाई रह सकती है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।