(Bhopal, Bhopal)
महिला रेलवे ट्रैक पर मृत पड़ी थी और उसका एक साल का बच्चा उसके सीने से चिपककर दूध पीने की कोशिश कर रहा था। बच्चा रो रहा था, यह दर्दनाक दृश्य बुधवार को मध्य प्रदेश के दमोह में बुधवार सुबह देखने को मिला। भोपाल से 250 किलोमीटर दूरी पर स्थित दमोह में सुबह छह बजे लोगों ने इस मृत महिला और बच्चे को देखा। महिला के जख्म देखकर लग रहा था कि वह ट्रेन से गिरी थी या ट्रेन ने उसे टक्कर मारी थी। उसके सिर के पीछे की ओर चोट लगी थी। मृत महिला से लिपटकर बच्चा दूध पीने की कोशिश कर रहा था। उसके हाथ में एक बिस्कुट था, जिसे बीच-बीच में वह खा भी रहा था। रेलवे पुलिस अधिकारी अनिल मारावी के मुताबिक जब लोगों ने देखा उससे पहले महिला की मौत हो चुकी थी, लेकिन बच्चा सही सलामत था। गिरते समय महिला ने बच्चे को सीने से चिपकाकर रखा होगा। इसके चलते ही गिरने के बावजूद बच्चा सुरक्षित रहा। गिरने के बाद भी महिला शायद होश में रही होगी। उसी ने बच्चे को बिस्कुट दिया होगा और शायद दूध पिलाने की भी कोशिश की होगी। ताकि बच्चा सलामत रहे। इस दर्दनाक हादसे के बाद भी बच्चे को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने में देर हो गई क्योंकि उसके पास दस रुपये नहीं थे। तभी वहां के वॉर्ड ब्वाय तरुण तिवारी ने दस रुपये देकर उसे भर्ती कराया। आसपास मौजूद लोगों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी और कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने इस मार्मिक दृश्य का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।