लातूर में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, बाल बाल बचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
(Latur, Latur) महाराष्ट्र के लातूर में गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग कराई गई। हालांकि इस में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस हादसे में हेलिकॉप्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। फडणवीस ने इस घटना के बाद जारी वीडियो में कहा है कि मां भवानी और लोगों के आशीर्वाद की वजह से बच गए हैं। उन्होंने कहा कि चिंता करने और घबराने के जरूरत नहीं है मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। फडणवीस लातूर के हगवाड़ा गांव में जल संरक्षण के एक कार्यक्रम में शमिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम खत्म होने जब वह वापस लौट रहे थे तो विमान में तकनीकी खराबी आई और फिर पायलट ने सुझबुझ से हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग कराई। जब ये हादसा हुआ उस वक्त मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ हेलिकॉप्टर में पायलट के अलावा दो और मंत्री उसमें सवार थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।