भूकंप के झटको से काँपा हरियाणा, लोगो मे फैली दहशत
(Rohtak, Rohtak) दिल्ली से सटे हरियाणा में आज दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गए। रोहतक में सुबह 8.13 बजे झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही। झटकों के महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं इससे पहले आज सुबह करीब 4 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 आंकी गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार भूकंप तड़के चार बजकर पचीस मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में जमीन से 22 किलोमीटर नीचे था। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 आंकी गयी। भूकंप से अभीतक जान-माल के नुकसान होने की कोई खबर नहीं मिली है। भूकंप के झटकों के बाद कई स्‍थानों पर लोग दहशत में आ गए। अपने-अपने घरों में सो रहे लोग और रात को दफ्तरों में काम कर रहे लोग बाहर निकल आए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।