कई बार सुना होगा कि मेकडॉनल्ड जैसे होटल अपने परिसर के बाहर गरीबों को खड़ा तक नहीं रहने देते। गरीबों के लिए इन होटलों में जाना एक सपना है, लेकिन सूरत के उधना इलाके का एक होटल 'गोरस रेस्टोरेंट' गरीबों को हर बुधवार नि:शुल्क भोजन कराता है। भोजन के लिए यहां गरीबों की लंबी कतार भी लगती है।
महीने पहले पिनो मेघजानी ने अपने दो पार्टनर अंकज कुमार सिंह और दिशुलाल चौधरी के साथ मिल कर एक रेस्टोरेंट शुरू किया। उन्होंने जब इस रेस्टोरेंट को शुरू किया, तो निर्णय लिया कि इसके जरिये वो गरीबों की मदद भी करेंगे। इसी के तहत उन्होंने हफ्ते में 1 दिन गरीबों को मुफ्त खाना खिलाना शुरू किया।
गोरस' नाम के इस रेस्टोरेंट की खासियत यहां की 'गोरस थाली' है, जिसे खाने के लिए शहर के कोने-कोने से लोग यहां आते हैं। इसी 'गोरस' थाली को हर बुधवार करीब 400 गरीब लोगों के बीच परोसा जाता है और उन्हें तब तक खिलाया जाता है, जब तक की उनका पेट नहीं भर जाता।
इस थाली को सिर्फ बुधवार को इसलिए रखा जाता है क्योंकि इस रेस्टोरेंट की शुरुआत ही बुधवार को हुई थी। यहां गरीबों को मात्र भोजन ही नहीं दिया जाता, बल्कि रेस्टोरेंट में खाने आने वाले शहर के लोगों से दान में मिले कपड़े भी दान दिए जाते हैं। रेस्टोरेंट संचालक ने एक अभियान भी चलाया है, जिसमें शहर के लोगों से पुराने कप़़डे एकत्रित कर गरीबों दिए जाते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।