गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्र‍िंसि‍पल राजीव मिश्रा सस्पेंड...
(Gorakhpur, Gorakhpur) गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई 33 बच्चों की मौत मामले में सरकार ने शनिवार को प्रिंसिपल राजीव मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी भी गठित कर दी है. कमेटी जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट देगी जिसके बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी |
गोरखपुर पहुंचे प्राविधिक एवं चिकित्सा मंत्री आशुतोष टंडन और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने पूरे मामले में बारीकी से जांच की. जांच के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए टंडन ने बताया कि ऑक्सीजन आपूर्ति ठप होने की बात सामने आई है. डीलर ने 1 अगस्त को डीलर ने पेमेंट के लिए पत्र लिखा था. जिसे 5 अगस्त को डीजी चिकित्सा को प्रेषित कर दिया गया. वहां से 7 अगस्त को पैसा प्रिंसिपल को मिला, लेकिन भुगतान 11 अगस्त को हुआ. ऐसा क्यों हुआ इसकी जांच हो रही है |
मंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन एक जीवन रक्षक रसायन है, उसकी आपूर्ति क्यों ठप हुई, इसकी जांच के लिए कमेटी बना दी गई है. फिलहाल कॉलेज के प्रिंसिपल राजीव मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.प्रेस वार्ता की शुरुआत करते हुए मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि एक दिन में 23 मौत का मामला बेहद गंभीर और संवेदनशील है |उन्होंने कहा कि एक भी बच्चे की मौत होती है तो चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि आज सुबह मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने उन्हें और आशुतोष टंडन को बुलाया गोरखपुर जाने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 9 जुलाई और 9 अगस्त को बीआरडी मेडिकल कॉलेज आए थे. इस दौरान ने उन्होंने हर मुद्दे पर बात की थी, लेकिन ऑक्सीजन सप्लाई का मुद्दा किसी ने भी नहीं रखा|

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।