परिजनों से मुलाकात के बाद राहुल मेडिकल कॉलेज में हालात का जायजा लेंगे। राहुल ने शुक्रवार को ही संदेश भिजवाया था कि एसपीजी उनकी सुरक्षा का तामझाम न करें और उनकी फ्लीट में एम्बुलेंस और डॉक्टरों की तैनाती न की जाए। बल्कि ये सारी एम्बुलेंस और डॉक्टर इंसेफेलाइटिस पीड़ितों के इलाज में लगाए जाएं।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी उनकी सुरक्षा की बजाए बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के काम पर फ़ोर्स को लगाने की बात कही थी। हालांकि राहुल गांधी के कार्यक्रम के पहले पहुंची एसपीजी ने उनके कार्यक्रम स्थलों का लगातार निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि राहुल की सुरक्षा में कहीं कोई चूक न होने पाए। वहीं दूसरी तरफ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज 'स्वच्छ उत्तर प्रदेश-स्वस्थ उत्तर प्रदेश' अभियान का शुभारंभ करने गोरखपुर पहुंचे हैं। दोनों के एक ही दिन गोरखपुर पहुंचने से सियासत गर्मा गई है।

Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।