जैन मुनि तरुण सागर बोले, लव जिहाद पर लगाम जरूरी
(Jaipur, Jaipur) कड़वे प्रवचनों के लिए पहचाने जाने वाले जैन मुनि तरुण सागर ने लव जिहाद को समाज के लिए खतरनाक बताते हुए कहा है कि समय रहते इस पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
राजस्थान के सीकर में संस्कार शिविर में दस हजार बच्चों को संस्कारों की ओर लौटने की बात कही। जैन मुनि ने कहा कि लव जिहाद हिंदू युवतियों को मुस्लिम बनाने की साजिश है। सरकार को समय रहते इस खतरे को भांपना होगा, नहीं तो इसका परिणाम एक और पाकिस्तान होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।