राजस्थान : भीलवाड़ा में एटीएम मशीन में नकदी ड़ालने जा रही कैश वैन से हुयी 57 लाख की लूट
(Bhilwara, Bhilwara) राजस्थान भीलवाड़ा शहर में सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एटीएम मशीन में नकदी ड़ालने जा रही कैश वैन से 57 लाख रूपए लूट लिए । पंजाब नेशनल बैंक की चेस्ट ब्रांच से विभन्न एटीएम में नकदी ड़ालने के लिए जा रही वैन में लूट बदमाशों ने बेहद शातिराना ढंग से मात्र 2 मिनट में ही अंजाम दे दिया ।

अतिरक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के अनुसार बैंक एटीम में कैश ड़ालने वाली कम्पनी लॉजी कैश सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड़ के दो कर्मचारी विभिन्न एटीएम में नकदी ड़ालने के लिए रवाना हुए थे,कुछ ही दूर चलने के बाद टायर पंचर होने की आशंका के चलते उन्होंने वैन से नीचे उतर कर देखा,इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और वैन में रखा 57 लाख रूपए से भरा रूपयों का बैग लेकर फरार हो गए । घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कराई,लेकिन अभी तक लुटेरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।