(Jaisalmer, Jaisalmer)
राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में रेलवे ट्रैक के पास बम मिले हैं। बम मिलने की सूचना ने पुलिस की खासी मशक्कत करवा दी। जानकारी के अनुसार, जैसलमेर जिले के लाठी पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर में तीन बम नजर आए, इसके बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो ग्रामीणों को दूर किया और फिर सेना के अधकारियों को इसकी सूचना दी। जहां बम मिले, उसके पास ही सेना की फील्ड़ फायरिंग रेंज है, यहां प्रतिदिन सेना के जवान युद्धाभ्यास करते रहते हैं। संभवतया इसी युद्धाभ्यास के दौरान मिस टारगेट हुए बम रेलवे ट्रैक के पास मिले हैं। सेना के अधिकारी फिलहाल इस बारे में अधिकारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमने सेना के अधिकारियों को बम सुपुर्द कर दिए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।