प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि सलमान को व्यक्तिगत रूप से लतक करने के बावजूद एक सुनवाई पर वे कान में दर्द का बहाना बनाकर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे,जबकि सलमान खान उसी दिन जम्मू-कश्मीर में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे । ऐसे में उन्होंने कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास किया था । इस प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को सुनवाई एवं बहस होनी थी,लेकिन नहीं हो सकी,अब इस मामले की सुनवाई 30 अगस्त को होगी । उल्लेखनीय है कि फिल्म हम साथ-साथ है कि शटिंग के दौरान वर्ष 1998 में सलमान खान,सैफ अली खान,नीलम,तब्बू और सोनाली बेन्द्रे पर जोधपुर के कांकाणी गांव में रात्रि के समय काले हिरण का शिकार करने का मामला लूणी पुलिस थाने में दर्ज हुअा था,इसका ट्रायल जोधपुर सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में चल रहा है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।